मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के सेजेस अनुसूची अनुसार दिनांक 08.11.2025 को पीएम श्री सेजेस दाऊपारा, मुंगेली में अंग्रेजी एवं हिन्दी दोनों माध्यम के पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विभाग का पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष रामशरण यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुवा। उक्त बैठक शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यार्थी के समग्र विकास को सुनिश्चित करने एवं पूर्व परीक्षा परिणामों पर विस्तृत चर्चा करने के लिए रखी गई। शिक्षकों और पालकों ने मिलकर विद्यार्थियों के प्रदर्शन का विश्लेषण किया और उनकी प्रगति में आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। मुख्य अतिथि श्री यादव ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पालक और शिक्षक दोनों की भूमिका पर जोर दिया और नियमित संवाद व समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया। शाला प्राचार्य डॉ. आई.पी. यादव ने उपस्थित अभिभावकों द्वारा बताई गई समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए, उन्हें दूर करने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने की बात कही। कुछ पालकों ने शिक्षकों की कमी के संदर्भ में अपनी बात रखी जिस पर प्राचार्य एवं एसएमडीसी अध्यक्ष द्वारा उच्च अधिकारियों से मिल कर उक्त समस्या को दूर करने की बात कही। इस बैठक में एसएमडीसी सदस्य दुष्यंत दुबे, व्याख्याता पंकज मिश्रा, सांत्वना दत्ता, पारूल ओझा, राहुल वर्मा, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक दीप्ति चतुर्वेदी, प्रधान पाठक प्राथमिक अमृता पात्रे, पीटीआई राजेंद्र प्रसाद साहू, शिक्षक वीरसिंह सिकंदर, डुलेश गबेल, राहुल यादव यीतेश्वरी ठाकुर सहित संबंधित कक्षाओं के कक्षा शिक्षक एवं 79 पालकगण उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
