मुंगेली। मुंगेली जिले में जलेश यादव व सभी लोगों के आशीर्वाद सहयोग से चलने वाले क्रिकेट अकादमी सन राईस क्रिकेट सोसायटी मुंगेली छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को टीम a व टीम b में बाटकर दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन 17 -10- 2026 को हुआ।और फाइनल मुकाबला 19-10-26 को हुआ जिसमें पहले आए हुए अतिथि श्री पदम राज बघेल, श्री तेजवंत बर्मन, श्री गौकरण डिंडोले श्री पुहुप साहू श्री विकाश सातवानी , श्री देवीशंकर यादव, श्री नरेश यादव , श्री सुरेश सत्यपाल, राजेंद्र यादव, श्री रमेश राजपूत, कलेश्वर बर्मन , राकेश जांगड़े,श्री भुवन डिंडोर , श्री किशन डहरिया, श्री राजेश नेताम, श्री रमेश साहू , पेशर यादव, राजेश नेताम, उदय निषाद , अजय यादव, टीम b के कप्तान कामता साहू ने टॉस जीतकर 30 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए 180 रन का पीछा करने वाली आयुष गेंदले की 159 रन ही बनाए पाए टीम । कामता साहू की टीम b 20 रनों से यह मैच जीत लिया। टूर्नामेंट का उद्देश्य खिलाड़ियों को एक अलग पहचान दिलाना था, बेस्ट गेंदबाज सुयश डिंडौरे, मेन ऑफ द मैच कामता साहू, पूरी टूर्नामेंट का बेस्ट खिलाड़ी देवकी यादव,60 रन और 6 विकेट को मिला बेस्ट कमेंटर लिटिल क्रिकेट खिलाड़ी 6 वर्षीय मोहान यादव को मिला समापन पर आए हुए हमारे सम्माननीय छाया विधायक श्री संजीत बैनर्जी, टीम b के कप्तान कामता साहू को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान किया वही खिलाड़ियों के हौसला बढ़ाने के लिए टूर्नामेंट में शामिल सभी खिलाड़ियों, सहयोग करने वाले सम्माननीय लोगों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किए 16 वर्षों से संचालित क्रिकेट अकादमी के कोच जलेश यादव की काम की सराहना की मुंगेली जैसे छोटे से शहर में ऐसा क्रिकेट का माहौल वह भी लेदर (ड्यूज) बॉल का बनाना बहुत बड़ी बात है यहाँ पर बेटियों व दिव्यांग खिलाड़ियों को निःशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण देना उन्हें अलग पहचान दिलाना यह बहुत बड़ी बात है कही।सन राईस क्रिकेट सोसायटी मुंगेली को हमेशा सहयोग करनी की बात कही। उपरोक्त जानकारी सन राईस क्रिकेट सोसायटी मुंगेली छत्तीसगढ़ के संचालक व कोच जलेश यादव ने दी।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
