मुंगेली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्राथमिक स्तर के बच्चों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN) को मजबूत बनाने हेतु जिले में तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण NCERT के निर्देश तथा संभागीय स्तर पर डाइट पेंड्रा के मार्गदर्शन में लोरमी, पथरिया और मुंगेली विकासखंड में एकसाथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एफएलएन की अवधारणाओं, शिक्षण विधियों एवं गतिविधि आधारित सीखने के तरीकों से परिचित कराना था, ताकि वे कक्षा में बच्चों को अधिक प्रभावी एवं रोचक तरीके से शिक्षित कर सकें। साथ ही 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर सभी प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ “एफएलएन मेला” आयोजित किया जाना है, जिसकी तैयारियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मुंगेली विकासखंड में कुल 43 संकुलों को जरहांगाव-1, दाऊपारा-2 एवं फास्टरपुर-3 जोन में विभाजित कर मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के प्रस्तुतीकरण व विषय-वस्तु संचालन में चंद्रशेखर उपाध्याय की भूमिका उल्लेखनीय रही। जिला स्तर पर कार्यक्रम के संचालन एवं पर्यवेक्षण में अन्नपूर्णा सिंह परिहार, जितेंद्र वैष्णव, रामायण राजपूत और जिला प्रभारी मिल्लूराम यादव का योगदान रहा। वहीं मुंगेली विकासखंड में प्रशिक्षण को सफल बनाने में गौकरण डिंडोले, गणेश गुप्ता, वर्षा चौरसिया, शाहीन परवीन, रविकांत पुरी गोस्वामी, बृजेश्वर मिश्रा एवं एंजेल भारत सहित बीआरजी टीम की सक्रिय भूमिका रही। शिक्षकों ने बताया कि यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी रहा और इससे कक्षाओं में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया और अधिक परिणाममुखी होगी। प्रशिक्षण की शुरुवात विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे.के. बावरे के मार्गदर्शन में तथा समापन बीआरसी सूर्यकांत उपाध्याय की उपस्थिति में हुआ।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
