मुंगेली। आगामी युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर मुंगेली विधानसभा के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश छैदईया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा साथी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को IYC ऐप (With IYC App) के माध्यम से युवा कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया, सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जारी चुनाव संबंधी सभी गाइडलाइन और आवश्यक नियमों से युवाओं को अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण में युवाओं को युवा कांग्रेस की सदस्यता लेने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी युवा कांग्रेस चुनाव संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और नए नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
युवा कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होकर 29 सितंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान सदस्यता एवं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न चरण पूरे किए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने संगठन को मजबूत करने और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश छैदईया ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को चुनाव प्रक्रिया की सही एवं पारदर्शी जानकारी देना है, ताकि सभी युवा भारतीय युवा कांग्रेस की गाइडलाइन के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग ले सकें। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से युवा कांग्रेस से जुड़ने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
