तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एडिशनल एसपी के चाचा की दर्दनाक मौत हो गई। बेलसरी मुख्य मार्ग के पास तेज रफ्तार सवारी बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लीदरी निवासी बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा किसी निजी कार्य से तखतपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बेलसरी मुख्य मार्ग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बृजराज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
हादसे की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए सड़क को क्लियर कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक एडिशनल एसपी के चाचा थे, जिससे पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
