मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका परिषद में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) स्तर पर नया फेरबदल किया गया है। खास बात यह है कि तात्कालिक CMO होरी लाल को पदभार संभाले अभी 20 दिन ही पूरे नहीं हुए थे, और इसी बीच शासन ने नया आदेश जारी कर नगर पालिका मुंगेली को नया CMO दे दिया है। इस अचानक बदलाव ने नगर पालिका और शहर की राजनीतिक-प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में नगर पालिका परिषद महासमुंद में पदस्थ होरी सिंह ठाकुर को स्थानांतरित कर नगर पालिका परिषद मुंगेली का नया मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) बनाया गया है। वहीं, अब तक मुंगेली नगर पालिका में पदस्थ अंकुर पाण्डेय को नगर निगम बिलासपुर में उप आयुक्त पद पर पदस्थ किया गया है।
नगर पालिका में यह बदलाव इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल ही में तात्कालिक रूप से होरी लाल को मुंगेली नगर पालिका का CMO बनाया गया था, लेकिन 20 दिन के भीतर ही फिर से नया तबादला आदेश जारी हो गया, जिससे प्रशासनिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारियों को 7 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। तय समय में ज्वाइन नहीं करने पर वेतन रोकने सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
