जबलपुर (बरगी डेम):
बरगी डेम के दर्दनाक हादसे के 15 घंटे बाद सामने आई यह तस्वीर सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि माँ की ममता की वो आखिरी कहानी है, जिसे देखकर हर आंख नम हो जाती है… हर दिल सिसक उठता है।
पानी की सतह पर तैरती इस हृदयविदारक तस्वीर में एक माँ अपने मासूम बच्चे को सीने से इस तरह लगाए हुए है, मानो अब भी उसे हर खतरे से बचा रही हो। उसकी बाहों की पकड़ ढीली नहीं हुई… शायद आखिरी सांस तक उसे भरोसा था कि वो अपने बच्चे को बचा लेगी। पानी ने भले ही शरीर को जकड़ लिया, लेकिन एक माँ के हौसले को नहीं तोड़ पाया।
बताया जा रहा है कि हादसे के उस भयावह पल में, जब मौत बिल्कुल सामने खड़ी थी, तब भी इस माँ ने अपने लाल का साथ नहीं छोड़ा। वो खुद जिंदगी से हार गई, लेकिन अपने बच्चे को अकेला नहीं छोड़ा। उसकी बंद आंखें भी जैसे यही कह रही हैं—“मेरा बच्चा सुरक्षित है…”
यह तस्वीर नहीं, एक माँ के दिल की आखिरी धड़कन है… एक ऐसा दृश्य, जिसे देखकर पत्थर दिल भी पिघल जाए। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर हर किसी को भावुक कर रही है, लोग खुद को रोक नहीं पा रहे—हर आंख से आंसू छलक पड़ रहे हैं।
यह मंजर एक सच्चाई को फिर से साबित करता है—जब पूरी दुनिया साथ छोड़ देती है, तब भी माँ की ममता आखिरी सांस तक अपने बच्चे की ढाल बनकर खड़ी रहती है। मौत भी उस रिश्ते को अलग नहीं कर पाई, जो जन्म से पहले ही जुड़ जाता है।
आज भले ही माँ और बेटा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन यह दृश्य हमेशा याद दिलाता रहेगा कि माँ केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि वो एहसास है, जो मौत के पार भी जिंदा रहता है…
वो चली गई, लेकिन अपनी ममता की छांव हमेशा के लिए छोड़ गई…

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
