मुंगेली। कैवल्य गुप्ता ने भौतिक शास्त्र विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की सर्वोच्च शैक्षणिक उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्हें यह उपाधि डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा (बिलासपुर) द्वारा आधिकारिक रूप से प्रदान की गई।
उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रत्नेश तिवारी के कुशल एवं सुदीर्घ मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनके शोध-प्रबंध (Thesis) का मूल विषय “स्पेक्ट्रोस्कोपिक एनालिसिस ऑफ रेयर अर्थ एक्टिवेटेड ऑक्साइड बेस्ड फॉस्फोर्स फॉर डिस्प्ले एंड डोसिमेट्री” (Spectroscopic Analysis of Rare Earth Activated Oxide Based Phosphors for Display and Dosimetry) रहा, जो आधुनिक प्रदर्शन प्रौद्योगिकियों तथा विकिरण मापन (Dosimetry) के क्षेत्र में अत्यंत प्रासंगिक है।
उल्लेखनीय है कि कैवल्य गुप्ता वर्तमान में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), पथरिया (जिला मुंगेली) में भौतिक शास्त्र के व्याख्याता के पद पर निष्ठापूर्वक सेवारत हैं।
उनकी इस गरिमामयी उपलब्धि पर उनके पूज्य माता-पिता श्री रामनाथ गुप्ता एवं श्रीमती सरिता गुप्ता, आत्मीय परिजनों, सहयोगियों, सहपाठियों तथा मार्गदर्शक गुरुजनों ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की है, एवं उनके स्वर्णिम व उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
