मुंगेली। शासकीय हाई स्कूल देवरी (महंत), जिला मुंगेली में अध्ययनरत कक्षा नवमी की छात्राओं को शुक्रवार, 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के तहत नि:शुल्क सायकल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बहु एवं शाला प्रबंधन विकास समिति की अध्यक्ष उमाकत्यानी कोशले ने किया। सायकल वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। छात्राओं ने बताया कि सायकल मिलने से उन्हें विद्यालय आने-जाने में अब अधिक सुविधा होगी, जिससे उनकी उपस्थिति और अध्ययन में निरंतरता बनी रहेगी। विद्यालय प्रशासन ने इसे छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में भाजपा नेतागण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बिसाहू राम पटेल, जनपद सभापति भुवन पटेल, बूथ अध्यक्ष मनहरण सिंह ठाकुर, चन्द्रेश पटेल, जगदेव सप्रे, उत्तरा बंजारा, विद्यालय के प्राचार्य भरत सिंह क्षत्रिय, व्याख्याता रूपचंद पाटले, नीलू जोगवंशी, आभूषणकांत पात्रे, कीर्ति नवरंग, लीला प्रसाद कुर्रे, अजीत बघेल, भरत पुर्ले, नरेश कोशले सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रा हिलेश्वरी कुर्रे, पूनम पटेल, दुर्गा सप्रे, दिव्या यादव, प्रियंका बघेल एवं अन्य छात्राओं ने सरकार एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय समिति ने बताया कि यह योजना ग्रामीण छात्राओं की शिक्षा में सहायक सिद्ध हो रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर व नियमित रूप से विद्यालय पहुंच रही हैं।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
