मुंगेली। प्राइम छत्तीसगढ़ के खास कार्यक्रम कहा गए पार्षद? में आप का एक बार फिर स्वागत है। आज हम बात करेंगे मुंगेली शहर के काली माई का वार्ड की शहर को स्वच्छ और विकसित बनाने के बड़े-बड़े दावे करने वाली नगर पालिका की हकीकत काली माई वार्ड में पूरी तरह दम तोड़ती नजर आ रही है। यहां की तस्वीरें देखकर साफ समझ आता है कि जमीनी स्तर पर विकास सिर्फ कागजों में ही दौड़ रहा है, जबकि हकीकत में लोग रोजाना खतरे के बीच जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
वार्ड में नाली के ऊपर डाले गए सीमेंट स्लैब को सफाई करने के लिए निकल तो दिया गया था कर सफाई करने के बाद मानो जैसे उसे लगाना भूल गए हो। सैलब पूरी तरह टूटकर बिखर चुके हैं। कई जगह तो स्लैब गायब हैं और गहरी, खुली नालियां सीधे हादसे को न्योता दे रही हैं। गंदा और बदबूदार पानी जमा है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैली हुई है। हालात इतने बदतर हैं कि राहगीरों को सड़क छोड़कर दूसरी तरफ से निकलना पड़ रहा है।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यह समस्या महीनों से बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद न तो पार्षद ने सुध ली और न ही नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम उठाया। लोगों में साफ नाराजगी है—“चुनाव के समय हर गली में दिखने वाले पार्षद अब आखिर कहां गायब हो गए?”
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि टूटी पट्टियां सड़क पर बिखरी पड़ी हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर रात के समय यह स्थिति और खतरनाक हो जाती है, जब खुली नालियां दिखाई भी नहीं देतीं। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जानलेवा बन चुका है।
सबसे बड़ा सवाल — 👉 क्या नगर पालिका किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है?
👉 क्या पार्षद को अपने ही वार्ड की हालत नजर नहीं आ रही?
👉 आखिर कब तक जनता यूं ही परेशान होती रहेगी?
हमारे खास शो “कहा गए पार्षद?” में आज काली माई वार्ड की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट— यहां विकास के दावे नहीं, हकीकत की तस्वीरें बोल रही हैं। अगर जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरी, तो यह मुद्दा और बड़ा रूप ले सकता है।
अब देखना होगा कि खबर के बाद जिम्मेदार जागते हैं या फिर काली माई वार्ड की जनता को यूं ही बदहाली के बीच जीने के लिए छोड़ दिया जाएगा।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
