मुंगेली। मुंगेली जिले में आज एक खास और चर्चा का विषय बना दौरा सामने आया, जब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के परिवार की मौजूदगी अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में देखने को मिली। उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहू ने छपरवा क्षेत्र के ग्राम बम्हनी पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
इस दौरान तेंदुलकर परिवार ने उप स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं, स्टाफ की स्थिति और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही फुलवारी केंद्र का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गांव में पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य सुविधाओं, मूलभूत जरूरतों और गांव की समग्र स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की। स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए।
तेंदुलकर परिवार का यह दौरा पूरी तरह से सादगीपूर्ण और जमीनी स्तर पर स्थिति समझने वाला रहा, जिसने क्षेत्र में खासा ध्यान आकर्षित किया है।



The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
