छत्तीसगढ़ की राजनीति में महिला कांग्रेस संगठन को लेकर एक अहम फैसला सामने आया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद फूलो देवी नेताम ने मुंगेली शहर की श्रीमती अनीता विश्वकर्मा को महिला कांग्रेस का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जारी आदेश के अनुसार, अनीता विश्वकर्मा को पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के माध्यम से महिलाओं के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और अपनी गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर प्रदेश नेतृत्व को देती रहें।
प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने विश्वास जताया है कि नई जिम्मेदारी के साथ अनीता विश्वकर्मा संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ महिलाओं की आवाज को प्रभावी तरीके से उठाएंगी।
इस नियुक्ति के बाद मुंगेली जिले में महिला कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
