मुंगेली। जिले में युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन 18 नवंबर 2026 को पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए साहित्य, कला, संगीत, लोकनृत्य एवं पारंपरिक वेशभूषा सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजित प्रतियोगिता में कविता लेखन विधा में शकुन यादव ने प्रथम, पूर्णिमा जायसवाल ने द्वितीय एवं जमुना सिंह ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में तुलसी केंवट प्रथम, काजल यादव द्वितीय एवं संजना तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी प्रकार लोकगीत प्रतियोगिता में निलेश साहू एवं उनके साथी ने प्रथम, प्रमोद कुमार एवं उनके साथी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में घनश्याम डहरिया एवं उनके साथी ने प्रथम तथा उमाशंकर खाण्डे एवं उनके साथी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खेलन दास एवं उनके साथी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नुक्कड़ नाटक विधा में साक्षी सोनी एवं उनके साथी विजेता रहे। वहीं पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में रजनी जायसवाल ने प्रथम, रोशनी यादव ने द्वितीय एवं प्रेम डाहिरे ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए किया गया था। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को अपनी रचनात्मकता, कला, संस्कृति एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं के विजेताओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
