मुंगेली, 19 जुलाई 2026। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक-20, पेंडाराकापा, जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ निवासी धनकुंवर बारमते के जरूरतमंद परिवार को पहली बार राहत सामग्री प्रदान की गई।
धनकुंवर बारमते (76 वर्ष) विधवा एवं शारीरिक रूप से कमजोर हैं। उनके पुत्र मन्नु बारमते मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। लगभग 14 वर्ष पूर्व उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई, जिसके बाद से परिवार की पूरी जिम्मेदारी वृद्ध माता और दोनों पौत्रियों पर आ गई। बड़ी पौत्री यमुना बारमते मिर्गी से पीड़ित हैं, जबकि छोटी पौत्री सरस्वती बारमते कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हैं।
परिवार की आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह ₹1000 की सहायता तथा राशन कार्ड से 70 किलोग्राम चावल प्राप्त होता है। परिवार के पास न कृषि भूमि है, न पशुधन और न ही कोई बैंक बैलेंस है, जिससे जीवन-यापन अत्यंत कठिन हो गया है।
अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत परिवार को 25 किलोग्राम चावल, 5 किलोग्राम आटा, चार प्रकार की दालें, 2 लीटर रिफाइंड तेल, 4 किलोग्राम चीनी, चायपत्ती, 1 किलोग्राम दूध पाउडर, मसाले, नमक, 5 किलोग्राम आलू, 5 किलोग्राम प्याज, नहाने एवं कपड़े धोने का साबुन, वाशिंग पाउडर, अचार, बेसन, दलिया, दो साड़ी सेट, सभी सदस्यों के लिए कपड़े, बेडशीट, थाली, ग्लास, बर्तन जाली, बल्ब, तार, तारपोलिन, रस्सी, छाता, स्टैंड पंखा, चप्पल तथा स्कूल जूते-मोजे सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
राहत सामग्री प्राप्त करने के बाद धनकुंवर बारमते ने कहा, “संत रामपाल जी महाराज भगवान के समान हैं, जो हमारे परिवार की मदद कर रहे हैं। जब कोई हमारी सुध लेने वाला नहीं था, तब उन्होंने अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से पहली बार जरूरत की सभी सामग्री भेजी। हम उन्हें प्रणाम करते हैं और हृदय से धन्यवाद देते हैं।”
इस अवसर पर पार्षद कुलदीप पाटले ने कहा कि संत रामपाल जी महाराज द्वारा असहाय परिवारों को राहत सामग्री तथा किसानों को निःशुल्क खाद, बीज और दवाई उपलब्ध कराना समाज के लिए प्रेरणादायक सेवा कार्य है।
संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम से इस परिवार को जीवन पर्यंत जरूरत की सामाग्री प्रदान की जाएगी, अन्नपूर्णा मुहिम से आज भारत में लाखों परिवार को लगातार राहत सामाग्री उपलब्ध कराई जा रही है, समाज में निरंतर जरूरतमंद और असहाय परिवारों तक सहायता पहुंचाकर समाज में सेवा, करुणा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
