मुंगेली//छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का आज मुंगेली दौरा कई अहम कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। उनके आगमन पर स्थानीय मुस्लिम समाज ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के दौरान डॉ. राज ने मुंगेली मुस्लिम जमात द्वारा हाजी लाल खान मुस्लिम जमातखाना का शिलान्यास किया। यह भवन सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।इसके अलावा सुन्नी मुस्लिम जमात द्वारा मल्हापारा क्षेत्र में प्रस्तावित व्यवसायिक व आवासीय भवन का संगे बुनियाद भी रखी गई। इस कॉम्प्लेक्स से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है साथ ही समाज के जरूरतमंद को आवासीय भवन मिल सकेंगे..कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेटमंत्री दर्जा प्राप्त छग राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सलीम राज व अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे…कार्यक्रम के दौरान डॉ. सलीम राज ने कहा कि वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
दौरे के क्रम में उन्होंने अल अमीन एकेडमी का निरीक्षण भी किया और वहां की शैक्षणिक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कमेटी के सभी पदाधिकारियों व मेम्बरों को खुलकर मुबारकबाद पेश की..उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयासों को समाज के भविष्य के लिए बेहद जरूरी बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुन्नी हन्फ़ी कच्छी मस्जिद के खतिबो इमाम मुफ्ती गुफरान रजा साहब और सुन्नी हन्फ़ी कच्छी मस्जिद के मुतवल्ली सैय्यद वाजिद,अंजुमन कमेटी के सदर इश्हाक खान,जामा मस्जिद के कार्यवाहक मुतवल्ली हाजी खलील खान,आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष मो अलीम,सचिव नईम खान,मौलाना आलम बेग प्रदेश मंत्री अल्पसंख्या नीति मंच,छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्या मोर्चा के फैजान खान शेबू प्रदेश कोषाध्यक्ष,सचिन मसीह प्रदेश मिडिया प्रभारी रितेश वाधवा जिलाध्यक्ष मुंगेली,मुशरफ खान जिलाध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण,हनीफ खान जिलाध्यक्ष बिलासपुर,सालामुद्दीन प्रदेश कार्यसीमिती सदस्य,सिकंदर खान मन कि बात प्रभारी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम साथी शामिल हुवे…!

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
