मुंगेली। जिला मुंगेली नगर में आज कलम के बादशाह विश्व रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य बाइक रैली डीजे के साथ आयोजन किया गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
बाइक रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें युवा, बुजुर्ग और महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लेते नजर आए और पूरे नगर में नीला झंडा लहराते हुए पूरे मार्ग में बाबा साहब के जयकारों और देशभक्ति नारों से माहौल गूंजता रहा।
रैली के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसी क्रम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर भीम रेजीमेंट जिला अध्यक्ष कुलदीप जांगड़े जिला उपाध्यक्ष सुरज डिसुजा व साथी के द्वारा शोभा यात्रा पर आतिश बाजी करते हुए सम्मान पूर्वक बाबा साहब का नारा लगाते हुए रैली को किया गया, जिससे माहौल और भी उत्साहित हो गया।
इस आयोजन में लोगों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। नगरवासियों ने एकजुट होकर बाबा साहब के आदर्शों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जिसमे भीम रेजीमेंट जिला इकाई मुंगेली के सभी पदा अधिकारी एवम सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता सामिल रहे जिसमे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को समर्पित विशेष सहयोगी भी बड़ी संख्या में सामिल हुए नेतृत्व कर्ता जिला अध्यक्ष कुलदीप जांगड़े जिला उपाध्यक्ष सुरज डिसुजा जी सभी देश वासियों को बहुजन जन नायक विश्व रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती की दिल बधाई देते हुए व जय भीम जय संविधान का नारा लगाते देते हुए कार्य क्रम को संपन्न किए

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
