मुंगेली:- भगवती मानव कल्याण संगठन जिला इकाई मुंगेली के तत्वाधान में 24 घण्टे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन 21 व 22 मार्च को बी.आर.साव स्कूल ग्राउंड पड़ाव चौक मुंगेली में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत दिनाँक 21 मार्च को 11 बजे होगा और समापन 22 मार्च को 11 बजे होगा। 24 घण्टे तक अनवरत माता भगवती जगतजननी जगदम्बे माँ का चालीसा पाठ गुंजायमान होगा। इस कार्यक्रम के लिए संगठन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है साथ ही नगरवासियों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के समापन दिवस में केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी जी की विशेष उपस्थिति रहेगी।
विदित हो कि भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा जिले में नशामुक्त,मांसाहारमुक्त,चरित्रवान-चेतनावान समाज मे निर्माण के लिए कार्य किया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता निरन्तर गांव-गांव जाकर लोगो को इस अभियान से लाभान्वित कर रहे है। संगठन का केंद्रीय कार्यालय पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ब्यौहारी(शहडोल) में स्थित है। इस स्थल में 15 अप्रैल 1997 से अनवरत दुर्गा चालीसा अखण्ड पाठ मंदिर में यह चालीसा पाठ पिछले 29 सालों से निरन्तर जारी है। माता भगवती जगतजननी जगदम्बे माँ और परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा जिसमें हजारों माँ भक्तों की उपस्थिति रहेगी।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
