मुंगेली रेलवे आरक्षण केंद्र खुलने का रास्ता साफ, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
प्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज की खबर का असर, प्रशासन ने लिया त्वरित संज्ञान
मुंगेली। मुंगेली जिले में संचालित रेलवे आरक्षण केंद्र के बंद होने का मामला सामने आने के बाद प्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज द्वारा प्रमुखता से खबर उठाई गई। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। प्रशासन द्वारा रेलवे आरक्षण केंद्र के संचालन को फिर से शुरू करने के संबंध में आदेश जारी किया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि मुंगेली जिले में रेलवे आरक्षण केंद्र बंद होने से यात्रियों को रेल टिकट आरक्षित कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मुंगेली में रेलवे लाइन की सुविधा नहीं होने के बावजूद यहां संचालित आरक्षण केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा था। केंद्र बंद होने के कारण यात्रियों को टिकट आरक्षण के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा था।
इस समस्या को प्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज ने प्रमुखता से उठाते हुए आम जनता की परेशानी को प्रशासन और संबंधित विभाग तक पहुंचाया। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरक्षण केंद्र के संचालन के लिए कर्मचारी व्यवस्था को लेकर आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में कार्यरत कर्मचारी मणिन्द्र मानिकपुरी को कार्य से मुक्त करते हुए मनीष रजक, कंप्यूटर ऑपरेटर, को सहायक संचालक, उद्यान विभाग के अंतर्गत कार्य करने का आदेश दिया गया है। प्रशासन की इस पहल के बाद रेलवे आरक्षण केंद्र के संचालन का रास्ता साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज की खबर का असर अब प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में सामने आया है। हालांकि, आरक्षण केंद्र पर टिकट बुकिंग किस तारीख से शुरू होगी, फिलहाल, जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से मुंगेली सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रेलवे आरक्षण सुविधा दोबारा मिलने की उम्मीद जगी है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि आरक्षण केंद्र का संचालन कब तक नियमित रूप से शुरू होता है।


The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
