मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेला में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद को लेकर युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 26 दिसंबर 2025 की है, जब मृतक राजकुमार धुरी (21 वर्ष) पंजाब नेशनल बैंक बरेला में बैंक कार्य से पहुंचा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए आरोपियों ने उसे कार में जबरन बैठाकर अपहरण किया और सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की। गंभीर चोटों के चलते युवक की मौत हो गई। आरोपियों ने शव को घर के पास फेंक दिया और फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में जरहागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर आपराधिक षड्यंत्र रचकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, मोटरसाइकिल और स्कूटी जब्त की गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
