मुंगेली — नेशनल हेराल्ड मामले में न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले के बाद केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भाजपा कार्यालयों का घेराव किया जा रहा है। इस आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में मुंगेली स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया।
इस घेराव कार्यक्रम में भिलाई विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव देवेंद्र यादव विशेष रूप से शामिल हुए। बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल पूरी तरह राजनीतिक आक्रोश से भरा रहा, हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जिस तरह झूठे और मनगढ़ंत मामलों में फंसाने की साजिश रची गई थी, उसे अदालत ने खारिज कर दिया है। यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि सत्य को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने और राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है, लेकिन न्यायालय के फैसले ने भाजपा की मंशा को बेनकाब कर दिया है। विधायक यादव ने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार की राजनीति की घोर निंदा करती है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करती रहेगी।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर आज मुंगेली में भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए लगातार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि भाजपा की कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को कुचलने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी।
जिलाध्यक्ष वर्मा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में कर रही है, उससे आम जनता भी आहत है। आने वाले समय में जनता इस दमनकारी नीति का करारा जवाब देगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अंत में कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक केंद्र सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की नीति पर चलती रहेगी, तब तक कांग्रेस का यह विरोध जारी रहेगा।
इस अवसर पर स्ंजित बनर्जी, थानेश्वर साहू, आत्मासिंह क्षत्रिय, रोहित शुक्ला,स्वतंत्र मिश्रा,चुरावन मंगेश्कर, चंद्रभान बारमते, हेमेन्द्र गोस्वामी,अशोक चंद्राकर, दिलीप बंजारा, संजय यादव, लक्ष्मीकांत भास्कर, लोकराम साहू, नरेश पाटले, राजा ठाकुर, सूरज यादव, नीरज यादव, जागेश्वरी वर्मा, उर्मिला यादव, माया रानी सिंह, श्वेता पाठक, बिन्दु यादव, सकीरा खान, खुशबू वैष्णव, राजेश छेदईया,अभिलाष सिंह, हीरा सायसेरा, महेन्द्र यादव,इंद्रजीत कुर्रे,जित्तु श्रीवास्तव, आरीफ खोखर, एजाज खोखर, संजय जासयवाल, विद्यानंद चंद्राकर, नितेश पाठक, सालिक बंजारा, दीपक साहू, विष्णु खाण्डे, विष्णु अग्रवाल, रवि कोशेले, दादू मल्हा, मकबूल खान, अजय साहू, मंजीत रात्रे श्रवण सोनकर, मनोज सोनकर, याकूब अली, फूल सिंह महिलाग, आनंद सोनी, काकू पठान,नौसाद खान,झम्मन खांडे, लक्ष्मी जायसवाल,रूपेश खाण्डे,लक्ष्मी धृतलहरे, राजेन्द्र यादव,जैतराम खाण्डे, सुरेन्द्र बंजारे, संजय कुर्रे,विनय यादव, मकराल यादव,राजेन्द्र जायसवाल, हेमु बघेल, जाकीर हुसैन, कृष्णा सोनी, संपत जायसवाल, ग्वाल दास अनंत, ओंकार यादव, प्रकाश भार्गव, प्रेमप्रकाश राजपूत बडी संख्या में काग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ं।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
