मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में किए गए विस्तार के तहत मुंगेली जिले से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
प्रदेश संगठन द्वारा रणजीत सिंह हुरा जी को प्रदेश मंत्री, सचिन मसीह जी को प्रदेश मीडिया प्रभारी, नवाब खान जी को शोध एवं नीति प्रभारी, हलीम खान जी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं कलीम बागड़ी जी एवं श्रीमती रितिमा लाल जी को प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
इन सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश में नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं जिले के कार्यकर्ताओं ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि इनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
