मुंगेली । मुंगेली जिले में आज इलेक्ट्रानिक मीडिया के एक महत्वपूर्ण बैठक में मुंगेली प्रेस क्लब इलेक्ट्रॉनिक संघ का गठन किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रतिष्ठित पत्रकारों और मीडिया कर्मियों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से भूपेंद्र सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा जिला के तीनों ब्लॉकों से एक एक उपाध्यक्ष बनाया गया जिसमें विनोद रायसागर मुंगेली से उत्तम बंजारा पथरिया से और राकेश ठाकुर को लोरमी से, जिला सचिव अनिल पात्रे जिला कोषाध्यक्ष वाजिद खान जिला सहसचिव निखिलेश लाल जिला संगठन सचिव नील कमल ठाकुर जिला प्रवक्ता रोहित कश्यप को बनाया गया साथ ही इंद्राज सिंह, रवि शुक्ला और योगेश साहू को जिला संरक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनीष नामदेव, अतुल श्रीवास्तव, गुड्डू यादव, दुर्गा तिवारी, नईम खान, अलीम खान, दिलीप साहू और रजनीश सिंह नवनीत शुक्ला का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और मीडिया के विकास के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों के साथ मिलकर काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
