मुंगेली। शा उ मा विद्यालय-करही में जनजाति गौरव दिवस *बिरसा मुंडा जी* की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। आज के कार्यक्रम में जिलाशिक्षाधिकारी एल पी डाहीरे, DMC अशोक कश्यप, जिला साक्षरता प्रभारी रामनाथ गुप्ता जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माँ सरस्वती व बिरसा मुंडा जी की पूजा अर्चना के द्वारा किया गया, शाला के विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। शाला के प्राचार्य जे एस ध्रुव की द्वारा जिलाशिक्षाधिकारी महोदय, डीएमसी महोदय का शाल व श्रीफल देकर स्वागत किया गया ततपश्चात शाला के विद्यार्थियों के द्वारा *बिरसा मुंडा जी* की स्मृति में भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा उनके द्वारा देशहित में किये गए संघर्ष व बलिदान को बतलाया गया तथा सभी को देशप्रेम, राष्ट्रभाव के लिए प्रेरित किया गया।
शाला के बच्चों के द्वारा बहुत ही शानदार ढंग से सांस्कृतिक कार्यक्रम में आदिवासी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
शाला के प्राचार्य जे एस ध्रुव जी के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन संघर्ष देशप्रेम, व उनके योद्धा के निहित गुणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी शहादत को बतलाया व समस्त आदिवासी वीर शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
जिलाशिक्षाधिकारी एल पी डाहिरे जी के द्वारा भी जनजाति गौरव भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन के बारे में बतलाया व कहा कि इनके द्वारा ही जल,जंगल व जमीन की अस्मिता की लड़ाई को जारी रखकर सभी जनजातियों में देशप्रेम की भावना को जागृत कर उनकी रक्षा का संकल्प ले कर अपने देशप्रेम व सम्प्रुभता की जीवन भर रक्षा किये को बतलाया गया।
जिलाशिक्षाधिकारी जी डीएमसी जी व प्राचार्य जी के द्वारा समस्त स्टाफ के साथ बैठक कर छ ग माध्यमिक मंडल के निर्देशानुसार 10 वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम में सुधार व 90 प्लस के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए व जनजाति गौरव दिवस *बिरसा मुंडा दिवस* की सभी को बधाई प्रेषित किए।
इस अवसर पर मंच संचालन मोनिका ठाकुर ने किया व शाला के व्याख्याता व शिक्षक प्रभा वैष्णव, सरिता गुप्ता, निधि दवे, भारती देवांगन, रितु पांडेय, कामना मिश्रा, जे ई सवरियप्पन, रश्मि शर्मा,बी के कश्यप, प्रतिमा पांडेय, नेहा सिंह राजपूत, सुधांशु शुक्ला, सरिता साहू, अमरेश पांडेय व शाला के मीडिया प्रभारी नवाब अली खान उपस्थित रहे।आभार प्रदर्शन आर के वैष्णव जी ने किया।



The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
