मुंगेली। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय मुंगेली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मंगलवार 24 फरवरी को शाम 5 बजे पड़ाव चौक मुंगेली में आयोजित किया गया।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक एवं दमनात्मक कार्रवाई बताया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जबरन गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है, जिसे कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, सेवादल जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा, शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव, मकबूल खान, अभिलाष सिंह, जित्तू श्रीवास्तव, राहुल रूपवानी, आरिफ खोखर, कुलदीप पाटले, नारद देवांगन, असद खोखर, नवशाद खान, जलेश यादव, नीरज यादव, पोखराज बंजारा, सजल यादव , ललित जायसवाल,निखिल साहू , शिवम साहू,लल्लू खान, आसिफ खान, प्रिंस यादव एवं मुकेश वैष्णव सूरज, अन्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
