मुंगेली । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिलेभर में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रगति की जमीनी समीक्षा की। कलेक्टर ने बरेला, नगर पंचायत जरहागांव, ग्राम फुलवारी तथा नगर पंचायत पथरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जहाँ कई स्थानों पर कार्य में लापरवाही और निर्देशों का अनुपालन नज़रअंदाज़ होते पाया गया।
*तहसीलदार निलंबित, कई अधिकारियों पर गिरी गाज*
निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही, गलत या अपडेटेड जानकारी प्रस्तुत न करने तथा धीमी प्रगति को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया।
जरहागांव तहसीलदार कमल किशोर पाटनवार को तत्काल निलंबित करने के निर्देश जारी।
एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज, जरहागांव सीएमओ सुरेश कुमार गुप्ता, बरेला सीएमओ नरेश मसीह, फुलवारी सेक्टर अधिकारी लखनलाल कुर्रे, रोजगार सहायक सुखदेव निषाद, बीएलओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किए गए।

*SIR में अनकलेक्टेबल और पलायित संख्या बढ़ने पर नाराजगी*
कलेक्टर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान अनकलेक्टेबल और पलायित व्यक्तियों की संख्या अधिक पाए जाने पर नाराजगी जताई।
स्पष्ट आंकड़े न मिलने पर उन्होंने कहा—
“निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
उन्होंने श्रेणी ‘C’ में गलत प्रविष्टियों, ईपिक नंबरों के सत्यापन में लापरवाही तथा मृत, स्थानांतरित एवं अन्यत्र पंजीकृत व्यक्तियों के नाम समय पर हटाने की प्रक्रिया को लेकर भी सख्त असंतोष व्यक्त किया।
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि—
मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएँ
स्थायी रूप से स्थानांतरित व्यक्तियों की प्रविष्टियों को अपडेट किया जाए
लंबे समय से अनुपस्थित मतदाताओं की पुष्टि कर सही रिकॉर्ड तैयार किया जाए

उन्होंने कहा कि “मतदाता सूची पुनरीक्षण एक अत्यंत संवेदनशील कार्य है, इसे पूरी सावधानी, पारदर्शिता और लक्ष्य आधारित प्रणाली के साथ पूरा किया जाए।”
निरीक्षण के दौरान मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
