मुंगेली – लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ के सभी जिलो के कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची जारी कर दी गई। जारी सूची मे पुनः घनश्याम वर्मा को स्थान मिलने के साथ ही उनके समर्थको मे खुशियाँ छा गई ।
गौरतलब हो कि श्री वर्मा द्वारा अपने लगभग आठ महा के कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा स्थानीय मुद्दों सहित प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का सफलतम कार्यक्रम करया गया था,, जिसको देखते हूँ ए आई सी सी एवं पी सी सी द्वारा बतौर जिलाध्यक्ष उन्हें दूसरी बार मौका दिया गया है। उनके नाम की घोषणा के बाद जिला कांग्रेस सहित लोरमी डिंडोरी पथरिया मुंगेली शहर मुंगेली ग्रामीण जरहगाव के कार्यकर्ताओ मे हर्ष व्याप्त है।
जिलाध्यक्ष बनने के नगर आगमन को लेकर तैयारियां शुरू – जिलाध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यालय पहुँचे श्री वर्मा का कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया,, इस दौरान बड़ी सख्या मे जिला शहर ब्लॉक कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान श्री वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओ के सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरी यह नियुक्ति आप सभी के सहयोग एवं आपके आशीर्वाद से हुई है मै सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ.
स्वागत उपरांत केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे द्वेश पूर्ण कार्यो को लेकर जमकर कर बरसे जिलाध्यक्ष – दुसरी पारी की शुरूवार के साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा सरकारी तंत्र के किये जा रहे दुरूप्योग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैंज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बडी संख्या में घनश्याम वर्मा के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ईडी का पुतला दहन किया गया। इस दौरन जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार प्रदेश और केन्द्र के र्शीष नेताओं पर नाहक ही कार्यवाही कर परेशान किया जा रहा है। नेशनल हेराल्ड मामले में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांघी के उपर एआईआर दर्ज कराया गया है जिसको लेकर पुरे प्रदेश भर इस द्वेश पूर्ण रवैये के खिलाफ पुतला दहन किया जा रहा है। इसी कडी में मुंगेली जिले में भी जिला/शहर/ब्लाक कांग्रेस कमेंटी के द्वारा नगर के पडाव चौक में पुतला दहन किया गया । जिसमें बडी संख्या में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियां और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
