लोरमी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर…
दंपत्ति की गैरमौजूदगी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी…!
ग्राम बिचारपुर में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर बड़ी वारदात को दिया अंजाम।
➡️ पीड़ित अरुण कश्यप सुबह पत्नी के साथ मितानिन बैठक में सुकली गांव गए थे।
➡️ दोपहर करीब 4 बजे लौटे, तो दरवाज़ा टूटा मिला…
➡️ अंदर अलमारी का ताला भी टूटा…सारा सामान बिखरा…
चोर अलमारी में रखे सोना–चांदी के भारी जेवर और नकदी उड़ाकर भाग निकले।
💰 चोरी गया सामान (अनुमानित कीमत करीब 4.75 लाख रुपये)
5 तोला सोने की कंठी
सोने के झुमके, दो चेन, मनचली, फोकला
सोने की अंगूठी, गणेश पेंडेंट, टॉप, लाकेट
चांदी के लच्छा, पायल, बिछिया, चूड़ियाँ आदि
10 हजार रुपये नकद
पीड़ित का कहना—“सभी गहने इस्तेमाल किए हुए हैं, पहचानने योग्य हैं।”
➡️ पुलिस ने दर्ज किया अपराध
थाना लोरमी में बीएनएस की धारा 331(3) व 305 के तहत मामला दर्ज।
उपनिरीक्षक सतेन्द्र पुरी गोस्वामी ने की FIR।
पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया, आसपास CCTV व संदेहियों की तलाश जारी।
गांव में दहशत—दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी से लोग सकते में।
ग्रामीणों को शक—“वारदात किसी जानकार की हरकत हो सकती है।”
पुलिस ने दावा किया—जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
