मुंगेली । पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर सरगांव पुलिस ने मध्यान्ह भोजन कक्ष में हुई चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपी जतीन कौशिक (उम्र 21 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 07 सरगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए 02 क्विंटल चावल, 10 किलो दाल, एक सिलिंग फैन और चोरी के दौरान इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड भी बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 188/25 धारा 305(5), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। कैसे हुआ चोरी का खुलासा शासकीय प्राथमिक विद्यालय सरगांव की शिक्षिका श्रीमती नफीस खानम ने थाना सरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 अक्टूबर की छुट्टी के बाद स्कूल बंद कर दिया गया था, लेकिन 03 नवंबर को जब स्टाफ के साथ विद्यालय पहुंचीं, तो पाया कि मध्यान्ह भोजन भंडार कक्ष का ताला टूटा हुआ था। कक्ष से चावल, दाल और मिट्टी का पंखा गायब था। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में सरगांव पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी जतीन कौशिक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस टीम ने चोरी की गई सामग्री आरोपी के घर से गवाहों की मौजूदगी में बरामद कर ली। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संतोष शर्मा (थाना प्रभारी सरगांव), सउनि अफरोज अली, आरक्षक भेलेश्वर जायसवाल, हकीम अली, जितेंद्र जाधव और दुर्गेश पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Prime Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
